पंजाब

जब पार्क में लड़कों संग बैठी लड़कियों पर महिला पुलिस ने बरसाए थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

Shantanu Roy
13 Oct 2022 1:56 PM GMT
जब पार्क में लड़कों संग बैठी लड़कियों पर महिला पुलिस ने बरसाए थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
x
बड़ी खबर
बटाला। यहां के पार्क में लड़कियों को पुलिस ने जमकर पीटा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बटाला पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी पार्क में अचानक रेड करने पहुंची तो वहां लड़के-लड़कियां एक साथ मौजूद थे। महिला पुलिसकर्मियों द्वारा इनसे पूछताछ की गई और अपने परिजनों से बात कराने को कहा। इस दौरान लड़कियों ने परिजनों से बात कराने की हामी भर दी, इतने में महिला पुलिसकर्मियों ने लड़कियों की छित्तर परेड कर दी। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बटाला पुलिस की घोर निंदा हो रही है। उधर, महिला पुलिसकर्मियों का कहना कि लगातार लोगों द्वारा शिकायत मिल रही थी कि पार्क जैसी सार्वजनिक जगह पर लड़के-लड़कियां आकर अश्लील हरकतें करते हैं| इसी के चलते पार्क में अचानक रेड मारी गई और लड़के-लड़कियों को पकड़ा गया|
Next Story