पंजाब

बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने लड़के को किया लहूलुहान, फिर हुआ ये

Harrison
18 July 2023 12:25 PM GMT
बेटी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने लड़के को किया लहूलुहान, फिर हुआ ये
x
मोहाली | यहां गांव कंबाली में लड़की को भगाने के चक्कर में परिवार वालों ने युवक के साथ बुरी मारपीट की। इस दौरान युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इसके बाद जब लड़की घर आई तो उसने बताया कि वह अपनी सहेली के घर गई थी। जानकारी के अनुसार पीड़ित कुलदीप सिंह निवासी गांव कंबाली ने बताया कि 14 जुलाई को वह रोज की तरह अपने घर में खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था।
इसी दौरान करीब साढ़े 9 बजे उनके पड़ोसी किरायेदार बलेशवर शाह और उसके बेटे रोहित, मनीष और उसके दोस्त कमरे में आ गए। आरोपी बलेशवर शाह ने उसे कहा कि उसकी बेटी घर से चली गई है और उसे शक है कि पीड़ित कुलदीप ने ही उसकी बेटी को भगाया है। इतने में ही आरोपी ने गुस्से में आ कर कोई नुकीली चीज उसके सिर पर मारी जिस कारण वह लहूलुहान हो गया।
पीड़ित बचाव के लिए बाहर भागा तो उक्त आरोपियों ने उसे घेर लिया और डंडों से बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी उसे घसीटते हुए रेलवे स्टेशन के पास एक खाली प्लॉट में ले गया और उसे फांसी देने की कोशिश की। मौके पर उसका भाई पुलिस के साथ वहां पहुंच गया। इसके बाद उसे बाल-बाल आरोपियों से बचाया गया। इस घटना के 15 मिनट बाद ही लड़की घर लौट आई। उसने बताया कि वह अपने किसी दोस्त के साथ कहीं गई थी।
Next Story