पंजाब

बर्थ डे पार्टी की खुशियों में छाया मातम, युवक की बेरहमी से हत्या

Shantanu Roy
15 Oct 2022 4:50 PM GMT
बर्थ डे पार्टी की खुशियों में छाया मातम, युवक की बेरहमी से हत्या
x
बड़ी खबर
मोहाली। मोहाली के मटौर में बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी देते हुए मटौर थाना के एस.एच.ओ.एन. लहिल ने बताया कि मृतक की पहचान प्रवासी मजदूर मही लाल (65) के रूप में हुई है, जो मटौर का रहने वाला था। बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान उसने दोस्तों के साथ शराब पी जिसके बाद उनका आपस में झगड़ा हो गया। इस झगड़े ने खूनी रूप धारण कर लिया और झगड़े के दौरान मही लाल बुरी तरह घायल हो गया।
उन्होंने सबसे पहले मोहाली के आई.वी. अस्पताल दाखिल करवाया गया जहां उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया गया। मही लाल को अस्पताल से छुट्टी दिलाकर परिवार घर ले आया। घर आने के बाद उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस संबंधी 6 लोगों वाजिद खान, अर्चित सिंह, रवि सिंह, विशाल कुमार और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Next Story