पंजाब

शहर में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश

Shantanu Roy
14 Oct 2022 6:57 PM GMT
शहर में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें कब होगी बारिश
x
बड़ी खबर
जालंधर। शहर के मौसम में बदलाव का असर दिखाई दे रहा है और तापमान में भी गिरावट का अहसास हो रहा है। दूसरी तरफ यह भी बता दें कि पंजाब में इस समय ठंड ने भी कहीं न कहीं दस्तक दे दी है। शहर में जहां आज हल्के से बादल छाए रहेंगे वहीं दोपहर के बाद धूप भी शिखर तक नजर आएगी। जानकारी के अनुसार महीने के शुरू में 35 डिग्री तक तापमान था जो अब गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड जोर पकड़ सकती है। जिक्रयोग्य है कि 15 अक्तूबर को पंजाब में मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है। छिटपुट बारिश के साथ-साथ तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
Next Story