पंजाब
Weather Mood: मार्च के पहले हफ्ते में पसीने छूटने के आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Rounak Dey
19 Feb 2023 5:47 AM GMT
x
इसके मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35-36 और न्यूनतम 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में पसीना आना लाजिमी है।
नई दिल्ली: सर्दी की अवधि हर साल कम होती जा रही है। इस बार उत्तर भारत को जल्द ही गर्मी का अहसास होने लगेगा। इस बार होली के दौरान मध्यम गर्मी पड़ने की संभावना है। होली आते-आते तापमान इतना बढ़ जाएगा कि आपको पसीना आने लगेगा। यह स्थिति न केवल दिल्ली एनसीआर में बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बनी हुई है।
पिछले कुछ वर्षों में ठंड का मौसम छोटा होता जा रहा है। पहले होली के मौके पर ठंड का अहसास होता था, लेकिन इस बार होली पर गर्मी के आसार हैं।
जानकारी के अनुसार फरवरी का औसत अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और मार्च का 29.6 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार यह फरवरी के तीसरे सप्ताह में ही 29 डिग्री को पार कर गया है। 28 फरवरी तक पारा 32 डिग्री सेल्सियस को छू जाएगा। हालांकि, 25 से 27 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे हल्की बारिश होगी। इससे आने वाले दिनों में गर्मी का असर नहीं पड़ेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इसके पीछे मुख्य कारण न केवल जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम की घटनाओं की बढ़ती संख्या है, बल्कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति भी है। पिछले कुछ दिनों से कोई पश्चिमी विक्षोभ मजबूत नहीं था। आसमान लगातार साफ है और सूरज भी हर दिन चमक रहा है। जिससे तापमान और गर्मी बढ़ती जा रही है।
न्यूनतम तापमान भी 10 से 11 डिग्री पर पहुंच गया है और माह के अंत तक 12 से 13 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 35-36 और न्यूनतम 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। ऐसे में पसीना आना लाजिमी है।
Next Story