x
Weatherपंजाब: इस साल मैदानी इलाको में जमकर बारिश देखने को मिला है। बात देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां बारिश ने तापमान में काफी गिरावट लायी है। तो वहीं कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। कई राज्य ऐसे है जहां भारी बारिश ने बाढ़ ला दी है। IMD के अनुसार दिल्ली में आज रविवार से दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी, बिहार, एमपी और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
दिल्ली में IMD ने किया अगले दो दिनों का येलो अलर्ट
देश की राजधानी दिल्ली में IMD के मुताबिक अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आपको बता दें कि दिल्ली में अगले दो दिनों के दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की वर्षा की संभावना है। वही हवा की गति 16 किमी प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। देखा जाए तो पिछले दिन सोमवार को को सुबह से ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बीच बीच में धूप भी निकली। जबकि आज के लिए मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
पंजाब और चंडीगढ़ में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। हालांकि की जालंधर में कल रात की बारिश ने तापमान में थोड़ी गिरावट लाई है। वही कई जगहों पर तापमान 37 डिग्री के करीब पहुंच गया है। IMD के अनुसार पंजाब के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में बारिश की संभवना की है। जबकि पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला में भी हल्की बारिश हो सकती है।
बिहार के उत्तरी भागों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज बिहार के उत्तरी भागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पटना में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। आपको बता दे कि बीते 24 घंटों में रामनगर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। हीं अगले 2 दिनों तक तापमान में परिवर्तन की संभावना कम है।
TagsWeather पंजाब जिलोंसकती बारिशWeather Punjab districtspossible rainजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





