पंजाब

अमृतसर में हथियार बरामदगी, झाड़ियों से मिली असॉल्ट राइफल

Admindelhi1
12 Oct 2026 7:18 PM IST
अमृतसर में हथियार बरामदगी, झाड़ियों से मिली असॉल्ट राइफल
x
झाड़ियों में मिली असॉल्ट राइफल, अमृतसर में सुरक्षा को लेकर जांच

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने रविवार शाम लोहारका रोड क्षेत्र से एक असॉल्ट राइफल बरामद की है। पुलिस को आशंका है कि यह हथियार पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाये गए होंगे।

पुलिस के अनुसार एएसआई सरवन सिंह पुलिस पार्टी के साथ मीरांकोट क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान स्पेशल सेल को सूचना मिली कि हेरोइन तस्करों ने कैंब्रिज स्कूल के पास अवैध हथियार छिपाए हैं। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान झाड़ियों के पास पीले टेप में लिपटा एक बैग मिला। बैग खोलने पर अंदर नीली चेन वाले बैग से एक मैगजीन और असॉल्ट राइफल बरामद हुई। राइफल पर “सीएएल .223 बोर एस/ए” अंकित बताया गया है। कंबोह पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजा गया था या किसी अन्य रास्ते से यहां पहुंचा। इसके लिए आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और खुफिया सूचनाएं भी जुटाई जा रही हैं। पुलिस हथियार छिपाने और उसे आगे पहुंचाने में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Next Story