
x
Ferozepur जीरा में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) के प्रभारी, 35 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सिद्धू का लुधियाना के दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMCH) में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से वहां एक बीमारी का इलाज करा रहे थे।
बताया जाता है कि हाल ही में नशीले पदार्थों की बरामदगी के कई मामलों में सिद्धू ने अहम भूमिका निभाई थी। 2011 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए सिद्धू को उनकी सेवा के दौरान, उनके काम के लिए लगभग आठ बार डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) कमेंडेशन डिस्क (प्रशंसा डिस्क) से सम्मानित किया गया था। सिद्धू के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। उनकी छोटी बेटी का जन्म इसी साल हुआ था।
Next Story





