पंजाब

देखें JSR में 8 बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर

Shantanu Roy
14 Oct 2022 2:34 PM GMT
देखें JSR में 8  बजे का LIVE बुलेटिन, और बने रहिए jantaserishta.com पर
x
बड़ी खबर
पंजाब। सतलुज-यमुना लिंक (SYL) मामले में पंजाब और हरियाणा के CM की मीटिंग के बाद पंजाब कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब CM भगवंत मान को आड़े हाथ लेते हुए केवल पंजाब की चिंता करने की बात कही। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि भगवंत मान हर मामले की जिम्मेदारी पुरानी सरकारों पर डालकर बचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब ने उनकी सरकार को पूर्ण बहुमत दिया है, वह दूसरों को कोसना बंद कर खुद पंजाब के लिए काम करें।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी भगवंत मान को हरियाणा की चिंता छोड़कर पंजाब के बारे में सोचने को कहा। उन्होंने कहा कि AAP से हरियाणा चुनाव के इंचार्ज सुशील गुप्ता ने पंजाब से SYL का पानी हरियाणा के कोने कोने में जाने की बात दोहराई है। क्या CM मान सुशील गुप्ता को पार्टी से बाहर करेंगे।
मजीठिया ने कहा कि जब जब PM नरेंद्र मोदी पंजाब आए तो उस दौरान भगवंत मान ने न तो BBMB का मुद्दा उठाया और न ही चंडीगढ़ और SYL का। यदि भगवंत मान यह सभी काम करें तो ही उनके दावों काे सच माना जाएगा। मजीठिया ने कहा कि शिअद की सरकार ने ही पटियाला स्थित कपूर की 95 प्रतिशत जमीन डी-नोटिफाई कर उसे मालिकों को लौटाया था और CM ने आज इसे माना है। मजीठिया ने इस दौरान बादल सरकार के समय की एक तस्वीर भी दिखाई। ​​​​​​
1990 जैसे विरोध प्रदर्शन की चेतावनी
इससे पहले कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने हरियाणा को पानी की एक बूंद नहीं देने की दो टूक बात कहते हुए CM भगवंत मान को AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बहकावे में न आने की बात कही थी। उन्होंने ऐसा होने पर साल 1990 की तरह बड़े और तेज विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।
पंजाब भाजपा ने कहा- SYL पंजाब का हक
पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने भी SYL को पंजाब की मजबूती बताते हुए CM मान से सालों के संघर्ष को कमजोर न पड़ने देने की बात कही थी। उन्होंने कहा है कि SYL मामले में पहले दिन से पंजाब का स्टैंड क्लियर रहा है और इसी कारण पहले की सरकारों ने भी सभी समझौता एक्ट कैंसल किए थे।
Next Story