पंजाब

खेत में काम कर रहा था, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

SANTOSI TANDI
1 Aug 2023 7:07 AM GMT
खेत में काम कर रहा था, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
x
सिर से उठा पिता का साया
पंजाब के मानसा स्थित गांव मूसा में खेत में काम कर रहे मजदूर को सांप ने डंस लिया। आनन फानन परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। परिवार के सदस्यों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
पारिवारिक सदस्य और पड़ोसियों ने बताया कि भोला सिंह गांव मूसा के किसान काला सिंह के खेत में काम कर रहा था। इस दौरान अचानक सांप ने उसे डंस लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भोला सिंह काफी गरीब है, जिसके तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।
अस्पताल आने से पहले हो चुकी थी मौत : डॉक्टर
एक बेटा विकलांग है। भोला सिंह अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार मजदूर गरीब किसान को मुआवजा दे। वहीं, मानसा के सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर वरुण ज्योत ने बताया कि भोला सिंह नाम के एक आदमी को सरकारी अस्पताल में लाया गया था। जिसकी अस्पताल में आने से पहले ही मौत हो गई थी। आज मजदूर का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
Next Story