पंजाब
नशा करने से रोका था; अस्पताल में तोड़ा दम, एक आरोपी गिरफ्तार
SANTOSI TANDI
6 Aug 2023 2:16 PM GMT

x
एक आरोपी गिरफ्तार
पंजाब के बरनाला के गांव झलूर में दो बेटों ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। पिता अपने बेटों को नशा करने से रोकता था, जिससे नाराज होकर दोनों बेटों ने गंडासे व कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों बेटों पर कत्ल का मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सदर बरनाला के एसएचओ करण शर्मा ने बताया कि गांव झलूर में घरेलू लड़ाई का मामला सामने आया था। घटना की जानकारी उन्हें बीती रात सिविल अस्पताल से मिली। यह झगड़ा बाप और दो बेटों के बीच हुआ और तीनों घायल हो गए। उन्हें सरकारी अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया। इस लड़ाई में दोनों बेटों ने 65 वर्षीय पिता राम सिंह की हत्या कर दी।
पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे
उन्होंने बताया कि राम सिंह अपने दोनों बेटों को नशा करने से रोकता था। दोनों आरोपी अपने पिता के साथ गाली-गलौज करते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। मृतक की बेटी कुलदीप कौर के बयान के मुताबिक वह अपने पिता के घर आई थी। इसी बीच बेटों ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी-गंडासे से हमला कर गंभीर घायल कर दिया।
अमर सिंह का सरकारी अस्पताल में चल रहा इलाज
सरकारी अस्पताल बरनाला में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक की बेटी कुलदीप कौर का बयान दर्ज कर दोनों आरोपियों गुरप्रीत सिंह और अमर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अमर सिंह खुद घायल होने के कारण सरकारी अस्पताल में भर्ती है। सरकारी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

SANTOSI TANDI
Next Story