
x
पंजाब Weather : देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। कुछ जगहों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है तो कुछ जगहों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते कई राज्यों में आसमान में काले बादल छाएंगे और भारी बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
IMD के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उत्तरी तेलंगाना में दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पूर्वी राजस्थान, गुजरात और आंध्र प्रदेश में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके प्रभाव से 19-20 फरवरी को उत्तराखंड में भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 20 फरवरी तक भारी बारिश होने की संभावना है।
19 फरवरी को पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है। 19 फरवरी को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
TagsPunjab तेज हवाओंबारिश चेतावनी जारीPunjab issues strong windsrain warningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





