पंजाब

10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, परिवार को इस हालत में मिली बच्ची

Shantanu Roy
27 Aug 2022 4:18 PM GMT
10 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, परिवार को इस हालत में मिली बच्ची
x
बड़ी खबर
संगरूर। आजकल की दुनिया में मासूम बच्चियों का जीना और घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। हर जगह हैवान और दरिंदे घात लगाए बैठे हैं। अब ऐसा ही एक मामला संगरूर के खनौरी से सामने आया है। यहां एक नाबालिगा के साथ दरिंदगी की गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। बच्ची अपने घर के पास ही बने तालाब पर गई थी। वहां उसके साथ 55 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। जब घरवाले बच्ची को ढूंढने आए तो उन्होंने देखा कि उसके हाथ, पैर और मुंह बंधे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story