
x
Amritsar अमृतसर: दुर्गियाना मंदिर प्रांगण में हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला भी उपस्थित हुए। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमें बुराइयों के अंत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कई समस्याएं रावण जैसी ही बुराइयां हैं, जिन्हें खत्म करने की जरूरत है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि बुराई केवल रावण तक सीमित नहीं रही। आज के समाज में भ्रष्टाचार, अहंकार, अपराध और असहिष्णुता सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। जैसे हर साल रावण का दहन किया जाता है, वैसे ही हमें अपने अंदर की बुराइयों को भी खत्म करना चाहिए।
सांसद औजला ने विशेष तौर पर राजनीतिक नेताओं को नसीहत दी कि समाज को सही दिशा देने के लिए सबसे पहले सियासतदानों को अपने गिरेबान में झांकना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर नेता अपना चरित्र और आचरण साफ कर लें, तो समाज अपने आप सुधार की ओर बढ़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खोखले भाषणों से कोई फायदा नहीं होता, बल्कि अमल से ही जनता का भरोसा जीता जा सकता है। औजला ने लोगों से अपील की कि वे रावण दहन से प्रेरणा लें और अपने अंदर से घमंड, लालच और नफरत जैसी बुराइयों को सदा के लिए खत्म करें। सांसद ने प्रार्थना की कि भगवान सबको अच्छा सोचने और अच्छा करने की शक्ति दें, ताकि समाज में शांति, भाईचारा और प्रेम कायम रह सके।
वहीं, विजयादशमी का पर्व हरियाणा के चरखी दादरी जिले में भी धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह बुराई के प्रतीक रावण के पुतले जलाए गए। बस स्टैंड के पीछे ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देर शाम आतिशबाजियों के बीच 51 फुट ऊंचा रावण का पुतला 15 सेकंड में जलकर राख हो गया। 41 फुट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी धूं-धूंकर जले। इसके साथ ही करनाल में दशहरा पर्व पर 65 फुट लंबे रावण और 55-55 फुट के कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। भाजपा विधायक जगमोहन आनंद समेत पार्टी के कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।
Tagsविजयादशमीरावण दहनअमृतसरहरियाणागुरजीत सिंह औजलाबुराइयों का अंतसमाज सुधारदशहरा उत्सवकरनालचरखी दादरीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





