
x
बड़ी खबर
फाजिल्का। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान शिक्ष अधिकारी को रिश्वत लेते काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी) फाजिल्का में तैनात क्लर्क सुखविंदर सिंह के खिलाफ 2 हजार रुपए रिश्वत लेने कारण मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि शिकायतकर्ता अंकुर गोयल निवासी नवी आबादी अबोहर, जिला फाजिल्का द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सुखविंदर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के फिरोजपुर थाने में धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विजिलेंस ब्यूरों ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी दादी शकुंतला देवी शिक्षा विभाग से सेवादारनी के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद विभाग ने उन्हें अभी तक पेंशन नहीं लगाई है। इस संबंध में उक्त सुखविंदर सिंह क्लर्क ने पैंशन लगाने संबंधी एल.ए. तथा डिप्टी डी.ओ. के नाम पर 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 2 हजार रुपए उक्त आरोपी के मोबाइल नंबर गूगल पे कर दिए और सारी बातचीत फोन पर रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायत के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर मामला दर्ज किया है।
Next Story