पंजाब

मशहूर कार बाजार के मालिक पर विजीलैंस का शिकंजा, किया ये कारनामा

Shantanu Roy
30 Aug 2022 9:29 PM IST
मशहूर कार बाजार के मालिक पर विजीलैंस का शिकंजा, किया ये कारनामा
x
बड़ी खबर
जालंधर। विजीलैंस ने शहर के नामी कारोबारी संगम कार बाजार के मालिक पर शिकंजा कसते हुए एफ.आई.आर. दर्ज की है। उक्त कारोबारी को RTA का सबसे बड़ा दलाल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संगम कार बाजार के मालिक संजय मेहता के खिलाफ विजीलैंस ने एफआईआऱ दर्ज की है। संजय पर दिल्ली से गाड़ियां लाकर पंजाब में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महंगे दामों पर बेचने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद विजीलैंस ने उक्त कारोबारी पर करप्शन केस के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि जालंधर के मोटर व्हीकल इंस्पैक्टर नरेश कलेर के लिए कभी दलाली का काम करने वाला संजय मेहता आज संगम कार बाजार खोलकर कई नेताओं का चहेता बन गया। विजीलैंस ने संजय मेहता के साथ साथ शेरू, लवली, परमजीत बेदी, राजेश व सुरजीत को भी नामजद किया है।
Next Story