पंजाब

आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों को किया गिरफ्तार

Admin4
16 May 2023 2:45 PM GMT
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजीलैंस ब्यूरो ने पूर्व विधायक कुशलदीप ढिल्लों को किया गिरफ्तार
x
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान मंगलवार को फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों को आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विजीलैंस ब्यूरो की जाँच के संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त विधायक के साथ सह-आरोपी गुरसेवक सिंह निवासी गाँव नानकसर, जि़ला फरीदकोट और राजविंदर सिंह निवासी गाँव धन्ना शहीद, जि़ला फिरोजपुर के खिलाफ जाँच के बाद भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि उनकी सभी चल और अचल संपत्तियों का आकलन करने के लिए ब्यूरो द्वारा 01-04-2017 से 31-03-2022 तक पाँच साल के लिए एक चैकिंग अवधि निर्धारित की गई है। जाँच के दौरान यह पाया गया कि उसने अपनी सारी आय से अधिक संपत्ति बनाई थी और गाँव मूमरा, तहसील सादिक, फरीदकोट में अन्य व्यक्तियों के नाम पर संपत्ति खरीदी थी। और यह भी पाया गया कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों की तुलना में लगभग 245 प्रतिशत खर्च किया था। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1), 13(2) और आईपीसी की 120-बी के तहत विजीलैंस थाना फिरोज़पुर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उक्त पूर्व विधायक को इस मामले में गिरफ्तार कर कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जाँच जारी है।
Next Story