पंजाब

विजिलेंस की कार्रवाई, पूर्व मंत्री के पी.ए. के घर दी दबिश

Shantanu Roy
17 Aug 2022 1:01 PM GMT
विजिलेंस की कार्रवाई, पूर्व मंत्री के पी.ए. के घर दी दबिश
x
बड़ी खबर
लुधियाना। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट में ट्रांसपोर्ट का गोरखधंधा करने वाले तेलू राम की गिरफ्तारी के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के पी.ए. मीनू (पंकज) मल्होत्रा पर शिकंजा कसने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने उक्त पी.ए. के घर पर दबिश दी है, लेकिन पंकज विजीलैंस की कार्रवाई की भनक लगते ही घर से फरार बताया जा रहा है। बता दें कि विजिलेंस की ओर से जिस तेलू राम को गिरफ्तार किया गया है।
मीनू मल्होत्रा व तेलू राम दोनों की आपस में गहरी दोस्ती थी और कई मामलों में इनकी पार्टनरशिप होने की बातें भी सामने आ रही हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने उक्त पी.ए. पर भी शिकंजा कसा है। पता चला है कि मीनू मल्होत्रा खुद को मंत्री का पीए बताता था और इसी बात का फायदा लेकर उसने करोड़ों रुपए की प्रापर्टी भी बना ली थी। जगह-जगह अच्छी खासी जान-पहचान बनाने के बाद कई लोगों के मामले सुलझाने के नाम पर अच्छी खासी सेटिंग कर रखी थी।
Next Story