पंजाब

विजिलेंस की कार्रवाई, लाखों रुपए के गबन मामले में पूर्व सरपंच सहित 3 गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 Aug 2022 1:19 PM GMT
विजिलेंस की कार्रवाई, लाखों रुपए के गबन मामले में पूर्व सरपंच सहित 3 गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
अमृतसर। विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने पंजाब सरकार से लाखों रुपए के गबन मामले में एक पूर्व सरपंच, सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक एक पूर्व बी.डी.ओ. और एक पूर्व जे.ई. भी शामिल है। एस.एस.पी. विजिलेंस अमृतसर बार्डर रेंज वरिंदर सिंह ने बताया कि जसवीर सिंह पूर्व सरपंच धीरोकोट जंडियाला गुरु, करनजीत सिंह पूर्व बी.डी.ओ., ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत धीरोकोट निवासी सुदर्शन नगर सुल्तानविंड रोड अमृतसर, हरभजन सिंह पूर्व जे.ई. निवासी फरीदकोट (वर्तमान निवासी) अमृतसर के विकास कार्यों के लिए सरकार से ग्रांट ली थी, जिसमें 8 लाख 9 हजार 744 रुपए का गबन किया गया है।
विकास कार्यों के लिए एक शामलाट जमीन के साथ ठेके का पिछला बकाया तथा आमदन जोड़ के कुल 56.68 लाख रुपए हैं। इसमें से 38.05 लाख रुपए खर्च किए गए और 18 लाख रुपए बकाया थे लेकिन जांच में पता चला कि बकाया राशि 8.09 लाख रुपए से कम है। विकास कार्यों में कम पैसा खर्च कर गबन किया गया। विजिलेंस ब्यूरो के डी.एस.पी. योगेश्वर सिंह गुरैया द्वारा की गई जांच के बाद उक्त व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी. विजिलेंस ने कहा कि रिमांड के दौरान उससे और भी खुलासे होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाएगी।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story