पंजाब

बूथ पर कब्जा करने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने महिला सरपंच को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
8 Nov 2022 6:18 PM GMT
बूथ पर कब्जा करने का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने महिला सरपंच को किया गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
नूंह। जिले में 2 नवंबर को हुए मतदान के दौरान बूथ कब्जा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने नवनिर्वाचित महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रशीदा के रूप में हुई है। महिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मानोता गांव में मतदान केंद्र नंबर 77 और 78 पर हमला किया गया। जिसमें रशीदा की बूथ पर कब्जा करने की संलिप्तता सामने आई। इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की गई थी और दोबारा मतदान का भी आदेश दिया गया।
पुलिस ने बताया कि नतीजे 4 नवंबर को घोषित किए गए और रशीदा ने जीत हासिल की। जब महिला और उसके समर्थक जीत का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर कुछ कथित वीडियो वायरल हुई। जिसमें बूथ कब्जा करने में महिला की अहम भूमिका सामने आई। नूंह के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच की गई। जिसमें महिला की संलिप्तता पाई गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story