पंजाब

VB ने ब्लॉक अधिकारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Ratna Netam
2 July 2025 7:54 PM IST
VB ने ब्लॉक अधिकारी को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा
x
Amritsar.अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को अमृतसर के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय (बीडीपीओ) में तैनात खंड अधिकारी जॉर्ज मसीह को 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को बिकरूर गांव के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि वह वर्ष 2024 में अपने गांव से पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं कर सका, क्योंकि उसे अजनाला के खंड अधिकारी द्वारा डिफॉल्टर घोषित करते हुए नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि उसने 4 कनाल सरकारी जमीन का बकाया नहीं चुकाया है और इस संबंध में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उससे कहा कि यदि वह अपना नाम डिफॉल्टरों की सूची से हटवाना चाहता है और राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करवाना चाहता है, तो उसे 13 हजार रुपये की रिश्वत देनी होगी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 13,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विजीलैंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Next Story