पंजाब

DJ पर गाने चलाने को लेकर मचा बवाल

Admin4
9 Feb 2023 12:24 PM IST
DJ पर गाने चलाने को लेकर मचा बवाल
x
मोगा। थाना सदर के अंतर्गत पड़ते गांव दारापुर में बसंत पंचमी के दिन छत पर डी.जे. चलाने के मामले को लेकर चलते आ रहे विवाद के चलते 2 पक्षों के मध्य लड़ाई हो गई जिसमें दोनों पक्षों के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
झगड़े की जानकारी मिलने पर थाना सदर मोगा के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और सिविल अस्पताल में दाखिल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन एक पक्ष के गोविंद सिंह ने डी.जे. लगाया हुआ था, जिस पर उनके पड़ोसी हरजिंदर सिंह ने एतराज जताया और इसकी शिकायत पुलिस को कर दी।
इसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर डी.जे. को बंद करवा दिया जिस कारण दोनों पक्षों के मध्य रंजिश चलती आ रही थी। रंजिश के चलते हुए झगड़े में हरजिंदर सिंह, दर्शन सिंह तथा गोविंद सिंह घायल हो गए। जांच अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
Next Story