
x
बड़ी खबर
लुधियाना। देर रात को यू.पी. की पुलिस ने लुधियाना में दबिश दी। यू.पी. पुलिस ने डाबा के इलाके से एक युवक को पकड़ा है। जोकि यू.पी. से अपने साथियों के साथ बैंक डकैती कर फरार हुआ था। जब आरोपी को पुलिस पकड़ने लगी तो उसने मुलाजिमों पर हमला कर दिया था। फिर भी पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक यू.पी. के जिला बहराइच में दो वारदातें हुई थीं। जिसमें 3 युवकों ने पहले गन प्वाइंट पर एक कार को लूटा था, फिर एक बैंक में डकैती की थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। उक्त मामले में केस दर्ज कर जिला बहराइच की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
जांच में उन्हें एक आरोपी शहजाद आलम के मोबाइल की लोकेशन डाबा के इलाके से मिली। इसलिए पुलिस पार्टी देर रात को लुधियाना पहुंची। जहां वह थाना डाबा में गई। जब उन्होंने डाबा पुलिस को लोकेशन दिखाई तो वह थाने से कुछ दूरी पर ही थी। इसलिए पुलिस पार्टी ने एकत्र होकर उक्त लोकेशन पर रेड कर आरोपी को पकड़ लिया। मगर उसने भागने का प्रयास किया और मुलाजिम के मुंह पर हमला कर दिया। इससे एक पुलिस मुलाजिम के दांत भी टूट गया। पता चला है कि अभी आरोपी के दो ओर साथियों को पकड़ना बाकी है। उधर ए.डी.सी.पी. समीर कासिम मीर का कहना है कि यू.पी. में कोई वारदात हुई थी। इसलिए वारदात के आरोपियों की तलाश में पुलिस डाबा इलाके में आई है।
Next Story