पंजाब
गाड़ी में आए अज्ञात व्यक्तियों ने किया नौजवान का अपहरण, फैली सनसनी
Shantanu Roy
8 Oct 2022 1:52 PM GMT

x
बड़ी खबर
दसूहा। दसूहा के ओडरा गांव में सुरजीत सिंह के पुत्र रोबिन सिंह का कुछ वाहन सवार अज्ञात लोगों द्वारा जबरन अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में रोबिन सिंह के भाई प्रिंस ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरा भाई जब गांव के बाहर गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो एक गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर लाठी से वार कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया और उन्हें अपने साथ ले गए। यह सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी बिक्रमजीत सिंह कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वह तुरंत पुलिस कर्मियों को लेकर ओडरा गांव पहुंचे। परिजनों से जानकारी मिलने के बाद सी.सी.टी.वी. कैमरे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले दोनों पक्षों ने लड़की को लेकर हुए विवाद को सुलझा लिया था, लेकिन फिर भी परिवार के लोगों ने लड़की के वारिसों द्वारा अपहरण करने की आशंका जताई है।
Next Story