पंजाब

भाजपा डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के कराए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैलीः दीपा दुबे

Ashwandewangan
24 Jun 2023 12:01 AM IST
भाजपा डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड के कराए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैलीः दीपा दुबे
x

चंडीगढ़। महिला कांग्रेस की प्रधान दीपा दुबे ने बीजेपी प्रधान अरुण सूद और सांसद किरण खेर से कहा है कि अगर उनकी अंतर आत्मा में जरा भी चेतना है तो केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली डंपिंग ग्राउंड के आसपास करवाएंl उनका कहना है कि इस रैली से रक्षा मंत्री को अहसास हो जाएगा की डाडूमाजरा के आसपास रहने वाले लोग किस तरह की सुरक्षा में जी रहे हैं।

दीपा ने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रधान और सांसद की शह पर ही निगम सदन बैठक में करोड़ों रुपए के प्लांट के प्रोजेक्ट पारित हुएl यह ठीक वही हालत है जब सितम्बर 2019 में बीजेपी प्रधान ने पार्षद रहते हुए सांसद के साथ पेड पार्किंग का एजेंडा पारित कराया थाl अब पार्किंग को लेकर क्या हालत है सभी शहरवासियों को पता हैl

उन्होंने तंज कसा कि दोनों ही बीजेपी प्रधान और सांसद को अपनी जाती कुर्सी का भय है। यह रैली तो बहाना हैl इनको शहर की जनता से कोई लेना देना नहीं है यह सिर्फ अपना खुद का प्रचार और अपने मियां मिट्ठू यानि पीठ थपथापने की कोशिश हैl

दुबे ने कहा कि इस साल शहर में कई बार मोदी सरकार के विभिन्न केंद्रीय मंत्री शहर का दौरा करने आए। शहरवासियों को बहुत बड़े-बड़े लुभावने वादे करके गए। लेकिन, धरातल पर कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। अब शहर की जनता बेहद समझदार है। सब जानती और सब समझती है। वर्ष 2024 के चुनावों में चंडीगढ़ के नागरिक जुमलों में फसने वाले नहीं हैं।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story