पंजाब

लव मैरिज से खफा मामा ने भांजी के घर चलाई गोलियां

Admin4
14 Aug 2023 12:03 PM GMT
लव मैरिज से खफा मामा ने भांजी के घर चलाई गोलियां
x
जालंधर। लव मैरिज से खफा कोट सदीक के रहने वाले मामा ने भांजी के ससुराल मोहल्ला ईश्वर नगर में ईटें व गोलियां चलाई। मामा की पहचान राजबीर उर्फ नोनू के रूप में की गई है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस के मुताबिक राजबीर अपनी भांजी की लव मैरिज से खफा था। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। यह पूरी घटना रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले आरोपी मामा और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने एफ.आई.आर दर्ज करने की तैयारी कर रहे थी। लड़के की मां बेबी ने मीडिया को बताया कि उसकी बहू हिना का रविवार को जन्मदिन था। इस मौके पर उसके मामा राजबीर भी अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया। केक काटने के दौरान उनके बेटे अर्जुन और राजबीर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।
बेबी का आरोप है कि राजबीर और उसके साथ आए लोगों ने उनके घर पर पहले ईटें पत्थर बरसाए। इसी दौरान राजबीर ने अपनी पिस्तौल से दो गोलियां भी चलाई। मोहल्ले के लोगों के इकट्ठा होने और पुलिस को सूचित किए जाने के बाद वह लोग मौके से फरार हो गए। वहीं, पीड़ित पक्ष से सोनू ने बताया कि आरोपी अपने साथ हथियार लेकर पहुंचे थे। उन्होंने ईटें बरसाने और गोली चलाने के अलावा परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक साल पहले हिना नाम की लड़की ने ईश्वर नगर के रहने वाले अर्जुन कल्याण के साथ लव मैरिज की थी। लड़की की मामी और नानी इस शादी से सहमत थे। जबकि उसका मामा राजबीर उर्फ नोनू शादी के खिलाफ था। रविवार को आरोपी ने अपने साथियों के साथ अर्जुन के घर पहुंचा। जहां उसने मारपीट की और ईटें व गोलियां चलाई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो गोलियां चलाई हैं। जिसमें से एक गोली का खोल मौके से बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हिना के नाम पर FD है, इसी को लेकर मामा ने विवाद किया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Next Story