बेरोजगार अध्यापकों ने मोबाइल टावर पर चढ़ सरकार और प्रशासन को दी चेतावनी

सुनाम। पी.टी.आई. 646 बेरोजगार अध्यापक यूनियन के लोगों ने आज पटियाला मुख्य मार्ग पर कचहरी के नजदीक एक मोबाइल टावर पर अपनी मांगों को लेकर चढ़ गए और प्रशासन के आश्वासन पर टावर से नीचे उतर आए। इस मौके पर अंग्रेज राम और उनके साथी ने बताया कि अकाली सरकार के समय उनकी पोस्टें आई थी। आज पूरे 11 वर्ष हो चुके हैं उन्हें धक्के खाते हुए। मुख्यमंत्री ने उनकी एक बहन को मोहाली के टावर से यह आश्वासन देकर उतारा था कि उनकी सरकार आने पर पहल के आधार पर उसका समाधान किया जाएगा।
लेकिन आज शिक्षा विभाग एफिडेविट देकर इन पदों को रद्द करवाने जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने 4 अगस्त को उनके साथ बैठक करने का आश्वासन दिया था। अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो 15 अगस्त को वे अलग-अलग जगहों पर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने कहा कि भर्ती को लेकर कानूनी कार्रवाई लंबे समय से चल रही है और आने वाली 4 तारीख को उनकी शिक्षा मंत्री के साथ बैठक होनी थी। लेकिन आज वे यहां टावर पर चढ़ गए। उनके वरिष्ठ सदस्यों से भी चर्चा की गई है, उनकी बैठक करवाई जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।