पंजाब

यूक्रेन-रूस युद्ध: बिहार सरकार ने जारी किए हेल्‍पलाइन नंबर

jantaserishta.com
27 Feb 2022 2:56 PM IST
यूक्रेन-रूस युद्ध: बिहार सरकार ने जारी किए हेल्‍पलाइन नंबर
x

नई दिल्ली: बिहार सरकार ने राज्य के उन लड़कों और लड़कियों के लिए हेल्पलाइन शुरू की है जो उच्च शिक्षा के लिए यूक्रेन गए थे और अब रूस के हमले के बाद स्वदेश लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने 0612-2294204, 0612-1070 और 7070290170 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. सरकार ने एक ईमेल आईडी भी जारी की है. नई दिल्ली में बिहार भवन ने भी हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया.

यूक्रेन ने युद्ध में रूस को भारी नुकसान होने का दावा किया है. रूस के 16 विमान, 14 हेलिकॉप्टर, 102 टैंक, 20 बख़्तरबंद गाड़ियां तबाह करने की बात कही गई है.
बुखारेस्‍ट से 198 भारतीयों को लेकर स्‍वदेश आ रही चौथी उड़ान
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 198 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही चौथी उड़ान रविवार को भारत के लिए रवाना हो गयी है. यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत वहां फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ लगती सीमा चौकियों के जरिए निकाल रहा है. शनिवार शाम को 219 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची थी. दूसरी उड़ान 250 नागरिकों को लेकर रविवार तड़के दिल्ली पहुंची. एअर इंडिया की तीसरी उड़ान करीब 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से दिल्ली रवाना हो गई है. भारत ने इस निकासी अभियान को 'ऑपरेशन गंगा' नाम दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story