पंजाब
दो मजदूरों की मौत, 2 घायल; पुरानी बिल्डिंग की छत हो तोड़ रहे थे मजदूर
Mohammed Raziq
27 Aug 2023 3:55 PM IST

x
छत हो तोड़ रहे थे मजदूर
पंजाब :के जालंधर में पेट्रोल पंप की पुरानी बिल्डिंग को रिपेयर करते समय बड़ा हादसा हो गया। रिपेयर के दौरान छत गिर गई, जिसके चलते काम करने वाले मजदूर मलबे में दब गए। बचाव कार्य शुरू किया गया है। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना फिल्लौर से नवां शहर रोड पर बने लसाड़ा पेट्रोल पंप की है। पेट्रोल पंप में पुरानी बिल्डिंग को ठीक करने का काम चल रहा था। इसके लिए बिल्डिंग का लेंटर धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा था। बिल्डिंग के नीचे एक पेट्रोल पंप कर्मी व एक मजदूर खड़ा था, जबकि दो छत पर थे। अचानक ही बिल्डिंग की छत गिर गई।
शोर मचने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकाला गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल किया गया है।
दो की मलबे के नीचे दबने से मौत
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जिस समय काम चल रहा था, दो मजदूर छत पर ही खड़े थे, जबकि दो व्यक्ति नीचे खड़े थे। अचानक से छत नीचे गिर गई और मजदूर इसमें दब गए। छत पर खड़े दोनों मजदूरों ठीक है, जबकि नीचे खड़े दोनों युवकों की दबने से मौत हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल किया गया है।
Next Story





