पंजाब
पुरानी रंजिश में 2 गुट आपस में भिड़े, सुरक्षा गार्ड्स ने किया बीच-बचाव; 6 घायल
Mohammed Raziq
12 Aug 2023 2:58 PM IST

x
बीच-बचाव; 6 घायल
पंजाब के अमृतसर की सेंट्रल जेल में 2 गुट आपस में भिड़ गए हैं। शुक्रवार रात को सुरक्षा गार्ड्स ने बीच-बचाव करते हुए उन्हें अलग किया। पूरी घटना में तकरीबन 6 कैदी घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल लाया गया है। यहां से 3 अधिक घायलों को रात के समय गुरु नानक देव अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस पूरे मामले में जेल प्रशासन अभी कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों की पुरानी दुश्मनी चल रही थी। रात दोनों ने जेल से उपलब्ध सामान से हथियार तैयार किए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। जेल में शोर मचने के बाद सुरक्षा गार्ड हरकत में आए और दोनों गुटों को एक दूसरे से अलग किया।
अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का इलाज करते हुए डॉक्टर्स।
अस्पताल में उपचाराधीन घायलों का इलाज करते हुए डॉक्टर्स।
बयानों के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि जेल प्रशासन की तरफ से शिकायत मिलने और घायलों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल में चल रहा है। हालत स्थिर होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
कुछ दिन पहले हुई थी चेकिंग
हैरान की बात है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से जेलों के अंदर तकरीबन एक सप्ताह पहले सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। अमृतसर से पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही जेल में गैंगवार भी सामने आ गई और इसमें जेल में ही तैयार हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया।
Next Story





