पंजाब
बच्चे की बर्थडे पार्टी पर भिड़े दो गुट, परिवार पर बोला जानलेवा हमला
Shantanu Roy
10 Oct 2023 12:31 AM IST

x
लुधियाना। बच्चों की लड़ाई में बड़ों की आपसी बहस हो गई जोकि हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से मारपीट की जिसमें दूसरे पक्ष की महिला सहित 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। घायलों की पहचान अजय कुमार, साजन और महिला अनीता के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना टिब्बा की पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना टिब्बा के बाबा नाम देव कॉलोनी की है। जानकारी देते हुए अजय ने बताया कि उनकी बेटी नैना का जन्म दिन था। उनके घर उनका साला साजन भी आया हुआ था। बेटा गली में खेल रहा था। इस दौरान पड़ोसी के बेटे ने उसके बेटे के पेट में मुक्का मार दिया। इसलिए उसका बेटा रोते हुए अंदर आया। उसने पड़ोसियों से उसके बेटे को मुक्का मारने की शिकायत की थी। जिसके बाद पड़ोसी तैश में आ आए। आधा दर्जन लोगों के साथ पड़ोसियों ने उनके घर पर हमला कर दिया। अजय ने आरोप लगाया कि हमला करने आए सभी लोगों ने नशा किया हुआ था। हमलावरों ने परिवार के साथ जमकर मारपीट की। लड़ाई छुड़वाने आई उनकी पत्नी पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसका होंठ काट दिया। महिला की हालत गंभीर है। अजय ने बताया कि वह 3 लोग घायल हैं, जिनमें उनका साला साजन और पत्नी अनीता शामिल है। घायल साजन का आरोप है कि हमलावर इलाके में ही चिट्टे का सेवन करते हैं। देर रात भी उन लोगों ने गुंडागर्दी की। उधर, थाना टिब्बा की पुलिस का कहना है कि उनके ध्यान में मामला नहीं आया है। अगर शिकायत पुलिस के पास आई है तो जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





