
x
लुधियाना | शहर के अलग-अलग इलाकों में दो लड़कियां लापता हो गई। उनके परिवार ने आशंका जताई है कि उनकी बेटियां को अगवा किया गया है। इस मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस लापता लड़कियों की तलाश कर रही है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने दिनेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि उसकी छोटी लडक़ी वैशाली गुप्ता (29) जोकि 24 जून की सुबह घर से अपने काम पर गई थी। लेकिन, वह शाम को घर वापिस नहीं आई। उन्होने काफी तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्हे आशंका है कि उसकी बेटी को अगवा किया गया है।
ऐसे ही दूसरा मामला थाना टिब्बा का है। जिसमें स्टार सिटी कालोनी की रहने वाले अशोक शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी मनीषा (20) जोकि सुबह घर से बिना किसी को कुछ बताए चली गई। उन्होने काफी तलाश किया, मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
Next Story