पंजाब

कपूरथला के दो दोस्तों की सड़क हादसे में में हुई मौत

Admin4
10 Nov 2022 2:42 PM GMT
कपूरथला के दो दोस्तों की सड़क हादसे में में हुई मौत
x
कपूरथला। आज शहर के कपूरथला - नकोदर रोड पर दो बाइक सवार दोस्तों की कार के साथ टक्कर होने का दुख़द समाचार मिला है। दोनों दोस्त बाइक पर धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे थे। रस्ते में सामने से आ रही एक कार से उनकी भीषण टक्कर हो गई। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नकोदर सिविल हस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कपूरथला शहर के जटपुरा क्षेत्र वासी नवयुवक राहुल ( 26 वर्ष ) पुत्र सुभाष चंद्र अपनी बाइक PB09 AB 0137 पर अपने दोस्त सागर के साथ नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने के लिए जा रहा था कि रास्ते में एक सेंट्रो कार के साथ उनकी भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार युवको की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रो कार भी कपूरथला की ही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story