पंजाब
Kapurthala के ढिलवां के पास क्रॉस फायरिंग में दो अपराधी घायल
Ratna Netam
28 May 2025 7:15 PM IST

x
Jalandhar.जालंधर: कपूरथला के ढिलवां के पास एक चौंकाने वाली घटना में पुलिस टीम के साथ क्रॉस फायरिंग में दो खूंखार अपराधी घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव तूरा ने आज यहां संवाददाता को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाशी ली तो दो मोटरसाइकिल सवार आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाब में पुलिस ने भी उस पर फायरिंग की जिससे वह गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी तूरा ने बताया कि आरोपियों की पहचान गांव लटियावाला निवासी लाभ सिंह और जोगा सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी पिस्तौल, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तूरा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
TagsKapurthalaढिलवांक्रॉस फायरिंगदो अपराधी घायलDhilwancross firingtwo criminals injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





