पंजाब

2 भाइयों पर चला गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

Sanjna Verma
27 May 2024 3:41 PM IST
2 भाइयों पर चला गोली, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
x

पंजाब : रविवार को गांव कालेके में देर शाम 2 भाइयों पर फायरिंग की गई। इसमें एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि गांव के ही युवकों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। एक गोली मृतक के सिर व पैर में लगी वहीं घायल को एक गोली बाजू में लगी। दोनों भाइयों को पहले सरकारी अस्पताल धनौला में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रूपिंदर को मृत घोषित कर दिया। घायल भी सरकारी अस्पताल बरनाला में भर्ती है। घायल युवक जसपाल सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई रूपिंदर शर्मा गांव में पंजाब नेशनल बैंक के पास खड़े थे। वहां गांव के 15-20 युवकों ने हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली सीधे उन्हें लगी। उनके भाई के सिर में भी गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

Next Story