
x
Punjab पंजाब : बठिंडा में दो सगे भाइयों की मौत से सनसनी फैल गई। जुझार सिंह नगर में रहस्यमयी परिस्थितियों में दो भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों में एक ने फंदा लगाया और दूसरे का शव बेड पर पड़ा था।
इस घटना का पता चलते ही डीएसपी सिटी 2 सरबजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अब तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतकों की पहचान नगर सुधार ट्रस्ट में अकाउंटेंट रमन कुमार मित्तल (40 वर्षीय) और उनके छोटे भाई अजय मित्तल (35 वर्षीय) के रूप में की गई है। इन दोनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। रमन कुमार अपनी पत्नी से घरेलू विवाद की वजह से अलग रह रहा था। ये दोनों भाई जुझार सिंह नगर स्थित अपने पुश्तैनी मकान की गली नंबर सात में अकेले रह रहे थे।
बताया जा रहा है कि छोटा भाई अजय मित्तल कुछ समय से बीमार था। डीएसपी सिटी टू सरबजीत सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दोनों भाइयों के घर में काम करने वाली देवी ने बताया कि शनिवार को वह काम करने के लिए घर आई थी, लेकिन ताला लगा होने के कारण वह वापस चली गई। कुछ दिन पहले रमन कुमार ने उससे कहा था कि अपने भाई को इलाज के लिए दिल्ली ले जाना है, इसलिए वह पैसों का कोई और इंतजाम कर ले। नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यालय से गैरहाजिर रहने के कारण वहां के कर्मचारी भी रमन के घर पहुंचे, पर घर का दरवाजा बंद था।
Tagsबठिंडाभाइयोंमौतbathindabrothersdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





