पंजाब

सूदखोरों से परेशान होकर एक पिता ने की आत्महत्या...पढ़े पूरी खबर

Admin2
9 May 2022 9:30 AM GMT
सूदखोरों से परेशान होकर एक पिता ने की आत्महत्या...पढ़े पूरी खबर
x
लिया था दस लाख रुपये कर्ज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पुलिस थाना घरिंडा के अधीन पड़ते गांव लद्देवाल में रहने वाले प्रीतपाल सिंह ने शुक्रवार शाम सूदखोरों से परेशान होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। परिवार ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी के लिए उन्होंने आठ महीने पहले दस लाख रुपये कर्ज लिया था जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। पुलिस ने आठ आरोपितों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एएसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

लद्देवाल गांव के रहने वाले सुखविंदर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने जठौल गांव के जगदीप सिंह, कटरा शेर सिंह स्थित स्वामी मेडिकल स्टोर के मालिक पंकज अरोड़ा, परवेज, कवलजीत सिंह, खासा निवासी सुखराज सिंह, राजाताल निवासी बिट्टू, गुरदेव सिंह और मलकीत को नामजद कर लिया है। सुखविंदर ने पुलिस को बताया कि उनका भाई 47 वर्षीय प्रीतपाल सिंह बतौर डाक्टर जठौल में क्लीनिक चलाता था। प्रीतपाल के दो बेटे और एक बेटी हैं।
उन्होंने बेटी की शादी के लिए उक्त लोगों से दस लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। कुछ समय तक कर्ज की राशि चुकाई और बाद में पैसों का भुगतान नहीं कर पाए।सुखविंदर ने बताया कि ये लोग प्रीतपाल को पैसे चुकाने के लिए परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पहले इन लोगों का भाई के साथ विवाद भी हुआ था। आरोपितों ने उन्हें धमकाया था कि वह उनके (प्रीतपाल सिंह) खिलाफ केस कर देंगे। इस बात से उनका भाई परेशान हो गया था। आरोपितों की धमकियों से परेशान आकर प्रीतपाल ने शुक्रवार देर शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


Next Story