पंजाब

घर में लगाया फंदा, तीन बच्चों की मां थी मृतका

Mohammed Raziq
10 Aug 2023 7:00 PM IST
घर में लगाया फंदा, तीन बच्चों की मां थी मृतका
x
बच्चों की मां थी मृतका
अबोहर के गांव रामसरा की महिला पंच ने गुरुवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के जांच अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल से सूचना मिली कि 40 साल की पूनम आत्महत्या कर ली है। पिछले लंबे समय से वह मानसिक परेशान थी और उसकी दवा भी चला रही थी। उसने घर में ही खुद को फंदा लगा लिया।
पति और भाई के बयानों के आधार पर 174 की कार्रवाई की गई है और कल सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस के मुताबिक उक्त महिला गांव की मौजूदा पंच थी। मृतका के पति कुलदीप और भाई उत्तम के अनुसार उसकी शादी 20 वर्ष पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां व एक बेटा है
Next Story