पंजाब

एक साथ महिला ने दी 4 बच्चों को जन्म, चारों स्वस्थ्य

Rani Sahu
11 Sep 2022 10:00 AM GMT
एक साथ महिला ने दी 4 बच्चों को जन्म, चारों स्वस्थ्य
x
लुधियाना : लुधियाना में महिला द्वारा एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने का समाचार प्राप्त हुआ है। कहते हैं देने वाला जब भी देता है छप्पड़ फाड़ कर देता है। आज महिला ने एक साथ 4 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म दिया है। महिला की पहचान राजिंदर कौर (32) निवासी टिब्बा रोड के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार ये चारों बच्चे महिला की पहली संतान हैं। महिला ने डॉ. अंशु अरोड़ा द्वारा किए आप्रेशन से 8वें महीने की गर्भावास्था में 4 बच्चों को जन्म दिया है। इन चारों बच्चों में 2 लड़के व 2 लड़कियां हैं। शिशुओं का वजन 967,1000, 1180 और 2000 ग्राम है। डाक्टर ने बताया कि मां व चारों बच्चे एक दम स्वस्थ्य हैं।

सोर्स- punjab kesari

Next Story