पंजाब

पार्किंग विवाद के बाद तीन लोगों ने पंजाब के मंत्री के पायलट वाहन पर किया हमला

Rani Sahu
5 Jun 2023 8:19 AM GMT
पार्किंग विवाद के बाद तीन लोगों ने पंजाब के मंत्री के पायलट वाहन पर किया हमला
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| जालंधर शहर में सोमवार को पार्किंग विवाद के बाद शराब के नशे में धुत तीन लोगों ने पंजाब के मंत्री बलकार सिंह के पायलट वाहन पर कथित तौर पर पत्थर फेंके। आरोपी ने पुलिस पायलट के साथ जा रहे मंत्री के आधिकारिक वाहन का कथित तौर पर पीछा किया और उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने गुरु रवि दास धाम के पास पायलट वाहन पर पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि उस समय मंत्री और उनकी पत्नी घर जा रहे थे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी लग्जरी कार को भी सीज कर दिया गया है। घटना रात करीब 1 बजे की है।
बताया जा रहा है कि हमलावर नशे की हालत में थे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले का कारण एक भोजनालय के बाहर वाहन की पार्किं ग को लेकर विवाद था।
पुलिस आयुक्त कुलदीप चहल ने मीडिया को बताया, उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
--आईएएनएस
Next Story