पंजाब

जान से मारने की मिल रही थीं धमकियां, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Shantanu Roy
30 Aug 2022 1:15 PM GMT
जान से मारने की मिल रही थीं धमकियां, युवक ने उठाया खौफनाक कदम
x
बड़ी खबर
तरनतारन। चोरी का आरोप लगाने वाले 4 व्यक्तियों की लापरवाही के कारण एक युवक दरिया में डूब गया। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने कार्रवाई कर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जानकारी देते हुए दर्शन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी धूंदा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले उसका बेटा गुरलाल सिंह अपने दोस्त अमृतपाल सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी धूंदा के घर गया था। तब दोस्त अमृतपाल सिंह के पिता गुरदयाल सिंह ने उसके बेटे गुरलाल सिंह पर घर से 5 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगाया।
गाली-गलौच कर दोनों बाप-बेटे ने गुरलाल सिंह को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से उसका बेटा गुरलाल सिंह घर नहीं आया। बेटे की तलाश करने पर पता चला कि अमृतपाल सिंह, धर्मजीत सिंह उर्फ साजन पुत्र पप्पू निवासी धूंदा, वीरु पुत्र चरन सिंह निवासी धूंदा, जसकरन सिंह उर्फ काका पुत्र दिलबाग सिंह निवासी धूंदा उसके बेटे गुरलाल को भगाते हुए दरिया की तरफ ले गए। आरोपियों से बचने के लिए उसके बेटे ने दरिया में छलांग लगा दी। उसे तैरना नहीं आता था इसके कारण वह दरिया में डूब गया।
Next Story