पंजाब

CM भगवंत मान का रिश्तेदार बनकर किया यह कांड

Shantanu Roy
5 Oct 2022 1:48 PM GMT
CM भगवंत मान का रिश्तेदार बनकर किया यह कांड
x
बड़ी खबर
जालंधर। जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री का रिश्तेदार बनकर एक नेता द्वारा अधिकारी से दुर्व्याहार करने का मामला सामने आया है। सी.एम. मान का रिश्तेदार बनकर एक नेता जिसके नाम के पीछे बराड़ लगता है वह जालंधर कैंट के बड़े अधिकारी के पास गया। वहां पर उसने अधिकारी से गलत व्यावहार ही नहीं किया बल्कि उसे धमकी भी दी कि यहां से तबादलें की तैयारी कर ले। उसने कहा कि वह सी.एम. मान का रिश्तेदार है। इसके बाद वह अधिकारी सोच पड़ गया कि कहीं यह सच में सी.एम. का रिश्तेदार तो नहीं है।
इसके बाद उस नेता के जाने के बाद सच सामने आया कि वह सी.एम. मान का कोई रिश्तेदार नहीं है। वह सिर्फ अपना काम निकलवाने के लिए यह सब बोल कर रौब झाड़ रहा था। आपको बता दें उक्त नेता बराड़ ने पहले आम आदमी पार्टी की बुराई करते हुए जालंधर प्रेस कॉन्फ्रैंस करके कह चुका था कि मोहाली में राघव चड्ढा ने टिकट 9 करोड़ रुपए में बेची है जिसकी जांच होनी चाहिए। इसके बाद जैसे कि आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई उसके बाद यह 'आप' में शामिल हो गया। अब यह जालंधर के प्रशासन पर रौब झाड़ रहा है कि वह सी.एम. मान का रिश्तेदार है।
Next Story