पंजाब
बुरा फंसा पंजाब का यह कैबिनेट मंत्री, पार्टी ने जारी किया नोटिस
Shantanu Roy
28 Sep 2022 1:11 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी की पैसों का लेन-देन और सौदेबाजी करने संबंधी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले का आम आदमी पार्टी ने संज्ञान लिया है। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री सरारी को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इसके बाद उनकी कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। पार्टी द्वारा नोटिस जारी कर मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा गया है पर अगर वह अपने उपर लगे आरोपों को गलत साबित करने में असफल हो जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी तय है।
गौरतलब है की पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी का पैसों के लेन-देन और सौदेबाजी करने संबंधी एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस ऑडियो में पैसे कैसे लेने हैं इस संबंधी 2 व्यक्तियों में बातें हो रही हैं। कैबिनेट मंत्री पंजाब फौजा सिंह सरारी ने इस ऑडियो को फेक बताया और कहा था कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र के तहत यह ऑडियो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाली है। उन्होंने कहा था कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
Next Story