पंजाब
साका श्री पंजा साहिब की पहली शताब्दी के उपलक्ष्य में SGPC की धर्म प्रचार कमेटी ने की यह घोषणा
Shantanu Roy
27 Aug 2022 3:21 PM GMT

x
बड़ी खबर
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा साका गुरु का बाग की शताब्दी मनाए जाने के बाद 30 अक्तूबर को साका श्री पंजा साहिब की पहली शताब्दी मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य अजायब सिंह अभियासीऔर उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह काहलवां ने कहा कि शिरोमणि कमेटी द्वारा इन शताब्दियों को समर्पित यादगारी सिक्का भी जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा गुरु का बाग और साका श्री पंजा साहिब की पहली शताब्दी के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचारक कमेटी ने घोषणा की है।
वह इस दिन तांबे के सिक्के जारी करेगी। इन सिक्कों पर आगे की तरफ मोर्चा गुरु का बाग और साका श्री पंजा साहिब के लोगो होंगे। इस सिक्के का वजन करीब 50 ग्राम होगा, जिसकी कीमत करीब 200 रुपए होगी। धर्म प्रचार कमेटी इन सिक्कों को शताब्दी के अवसर पर संगत को स्मृति चिन्ह के रूप में देगी। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी शताब्दियों के मौके पर सोने-चांदी के सिक्के जारी किए जाते हैं। कीमत अधिक न हो इसलिए इन सिक्कों को प्रत्येक सदस्य की पहुंच में रखने का विशेष ध्यान रखा गया है।
Next Story