पंजाब

हौंडा सिटी गाड़ी को चोरों ने बनाया निशाना

Admin4
8 Feb 2023 7:10 AM GMT
हौंडा सिटी गाड़ी को चोरों ने बनाया निशाना
x
जालंधर। प्रीत नगर से देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दरअसल, पैदल आए चोर ने पार्किंग में खड़ी गाड़ी होंडा सिटी गाड़ी को निशाना बनाया और लूटकर फरार हो गया। यह सारी घटना वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।
गाड़ी मालिक विनोद शर्मा ने बताया कि उन्होंने घर के नजदीक ही अपनी गाड़ी खड़ी की थी। सुबह जब वह गाड़ी लेने गए तो कार वहां नहीं खड़ी थी। जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो देखा कि एक व्यक्ति उनकी गाड़ी खोल कर स्टार्ट करके ले गया। चोर ने पहले एक अन्य गाड़ी भी खोलने की कोशश की लेकिन वह उक्त कार नही खोल पाया। फिलहाल थाना नई बारादरी की पुलिस को इस संबंधी शिकायत दे दी गई है।
Next Story