पंजाब
चोरों ने बेकरी की दुकान को बनाया निशाना, लाखों की नकदी व अन्य सामान ले हुए फरार
Shantanu Roy
12 Oct 2022 1:41 PM GMT

x
बड़ी खबर
कपूरथला। त्योहारों का मौसम आने के साथ ही चोरों के हौसले भी बढ़ गए हैं। इसी के चलते कपूरथला के मुख्य बाजार में स्थित एक प्रसिद्ध बेकरी की दुकान पर देर रात चोरों ने धावा बोला है। इस दौरान वे एक लाख से अधिक नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। चोरों द्वारा चोरी की घटना सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई है। यह घटना शहर के मुख्य चौक व शहर के थाने में हुई और एस.एस.पी. कपूरथला के आवास से करीब एक किलोमीटर दूर हुई। इस चोरी ने पुलिस त्योहारों में पुलिस की चुस्ती और सख्ती के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। फिलहाल पुलिस चोरों का तलाश कर रही है।
Next Story