पंजाब

मंदिर में चोरो ने सुबह - सुबह कर दी चोरी

Admin4
12 March 2023 9:51 AM GMT
मंदिर में चोरो ने सुबह - सुबह कर दी चोरी
x
संगरूर। चोरो के हौसले इतने ज्यादा बुलंद हो गए है, की पहले जहाँ रात के समय चोरी के घटना को अंजाम दिया जाता था। अब वही काम दिन के उजाले में बेखौफ किया जाने लगा है। चोरो के द्वारा पहले घरों, दुकान में तो चोरी की ही जाती थी, पर अब मंदिरो में भी दिन दिहाड़े चोरी की जा रही है। एक ऐसी ही घटना संगरूर के लौंगवाल से सामने आई है। जहाँ पर श्री काली देवी मंदिर से चोरो ने दानपात्र की चोरी कर ली है। इस घटना को आज सुबह 10:00 बजे अंजाम दिया गया है। इस घटना की सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गईं।घटना की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी राजवीर शर्मा ने बताया की, आज सुबह वो अपने किसी निजी काम से बाहर गया था। जब वो वापस आया तो उसने देखा की, काली माता मंदिर में अंदर भुआ रानी मंदिर का दरवाजा खुला था। मंदिर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और वहां पड़ा दानपत्र वहा पर नहीं था। जिसके बाद उसने तरुंत सी.सी.टी.वी. कैमरे को देखा तो उसे चोरी घटना का पता लगा। जिसके बाद उसने पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी। थानाध्यक्ष बलवंत सिंह ने बताया कि इस चोरी को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Next Story