पंजाब

One Plus के शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Shantanu Roy
19 Sep 2022 1:02 PM GMT
One Plus के शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
x
बड़ी खबर
लुधियाना। यहां के पॉश एरिया सराभा नगर स्थित सिटी मॉल के वन प्लस शोरूम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 7 अज्ञात लोगों ने शोरूम अंदर घुस गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान गार्ड सो रहे थे, तो चकमा देकर चोर अंदर घुस गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के हाथ सी.सी.टी.वी. फुटेज लगी है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि चोर शोरूम में मौजूद करीब 28-30 मोबाइल लेकर फरार गए। फिलहाल पुलिस शोरुम स्टाफ और गार्ड से पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि करीब 6 महीने में यहां पर चोरी की यह दूसरी घटना हैं। इससे पहले सैमसंग के शोरूम से चोर लाखों का सामान ले गए थे।
Next Story