पंजाब

चोर ने मंदिर को बनाया निशाना

Admin4
13 Feb 2023 12:54 PM IST
चोर ने मंदिर को बनाया निशाना
x
लुधियाना। संत सिंह नगर काकोवाल रोड स्थित श्री मनोवांछित पाश्रनाथ जैन मंदिर में देर रात एक चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और गोलक तोड़कर रुपए निकालकर फरार हो गया। चोरी की घटना का उस समय पता चला जब सुबह 5:00 बजे के करीब भक्तजन मंदिर में पूजा करने के लिए आते हैं तो दरवाजा खुला देखकर उनके होश उड़ गए। गले से सिक्के बिखरे पड़े थे। जिस पर मंदिर के पुजारी ने संस्था के पदाधिकारियों को सूचित किया और मौके पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौका मुआयना किया वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में चोर की हरकत कैद हो गई। घटना देर रात 1:30 की है। चोर ने मेन गेट को लांघ कर मंदिर के अंदर एंट्री की थी।
मौके पर पहुंचे पी.सी.आर. दस्ता व पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे फोटोज को चेक किया । थाना बस्ती जोधेवाल के ए.एस.आई. बलकार सिंह ने आसपास के लोगों से इस घटना के बारे में पूछताछ की और अपनी जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। मंदिर के विनय जैन व योगेश जैन ने बताया कि चोर अकेला ही कैमरे में नजर आ रहा है और उसने मंदिर के कई दरवाजों के ताले तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि चोर गले को तोड़कर रुपए निकाल कर ले गया जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता जबकि सिक्कों को वह वहीं छोड़कर चला गया। पुलिस को इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
Next Story