
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पी.पी.एम.डी.एस.) और मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक (पी.एम.एम.एस.) से सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों की घोषणा की।
ए.डी.जी.पी. जी. नागेश्वर राव, आई.जी. मोहनीश चावला और एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब उपिंद्रजीत सिंह घुम्मन को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। इसी तरह आई.पी.एस. अधिकारी डी.आई.जी. फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह, कमांडैंट आर.टी.सी. पी.ए.पी. जालंधर मनदीप सिंह, ए.डी.सी.पी. सिटी-2 अमृतसर प्रभजोत सिंह विर्क, डी.एस.पी. विजीलैंस ब्यूरो यूनिट संगरूर परमिंद्र सिंह और डी.एस.पी. सी.आई.डी. यूनिट संगरूर चरणपाल सिंह, उन 15 अधिकारियों/ कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। अन्य अधिकारियों में इंस्पैक्टर तजिंद्र सिंह, इंस्पैक्टर हरजिंद्र सिंह, एस.आई. दलजीत सिंह, एस.आई. जगतार सिंह, एस.आई. बलजीत कौर, एस.आई. जुगल किशोर, ए.एस.आई. राज कुमार, ए.एस.आई. जसपाल सिंह, ए.एस.आई. राकेश चोपड़ा और ए.एस.आई. प्यारा सिंह शामिल हैं।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए इन अधिकारियों की सेवाओं को मान्यता देने और पूरे पंजाब पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की मान्यता पुलिस बल को अधिक समर्पित भावना और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जो कि कई गुना सुरक्षा चुनौतियों वाले सीमावर्ती राज्य में बहुत जरूरी है।
Next Story





